दुर्ग

भिलाई में सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, 800 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

25623032026131603whatsappimage2026-03-23at6.45.10pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

भिलाई। सहकार भारती प्रदेश संगठन द्वारा महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार 22 मार्च को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेक्टर-7 स्थित शांति सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सहकारिता से जुड़ी 800 से अधिक महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई शेन्दुर्निकर, ब्रह्माकुमारीज की संचालिका आशा दीदी सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मंचासीन रहे।
सम्मेलन का शुभारंभ ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मणराव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। लोक गायिका अलका चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य गीत प्रस्तुत किया, जिस दौरान सभी उपस्थित जन खड़े होकर सम्मान व्यक्त किया।
अपने संबोधन में प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण संभव है और सहकार भारती 1978 से देशभर में इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन आज 650 से अधिक जिलों में सक्रिय है और सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई शेन्दुर्निकर ने सहकारिता के विभिन्न क्षेत्रों—मत्स्य, बैंकिंग, स्व-सहायता समूह, डेयरी, पर्यटन आदि—में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए “पंच परिवर्तन” की अवधारणा (स्वदेशी, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य) को अपनाने का आह्वान किया।

Image after paragraph


विधायक रिकेश सेन ने नारी शक्ति को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि महिलाएं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार भी उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए “महतारी वंदन योजना” जैसी योजनाओं को सराहा।
ब्रह्माकुमारीज की आशा दीदी ने नारी शक्ति को विश्व निर्माण की आधारशिला बताते हुए श्रेष्ठ विचार और आचरण अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राची दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के महत्व और लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद स्मिता दोड़के ने किया। सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित हुआ, जिसमें सहकारी क्षेत्र से जुड़े अनेक पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। स्मिता दोड़के को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, पूजा पांडे को सह संयोजक, डॉ. अनुज नारद को एफपीओ प्रदेश संयोजक, दीपक मिश्रा को दुर्ग संभाग संयोजक तथा अंजू मटियारा को मत्स्य प्रकोष्ठ महिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंत में वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा आभार प्रदर्शन कनीराम द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.