होम / बड़ी ख़बरें / अफीम तस्करी मामले में बड़ा खुलासा: फरार सप्लायर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में सामने आए अफीम तस्करी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार सप्लायर समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से मुख्य आरोपी से जुड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को खारुन ग्रीन कॉलोनी, कुम्हारी में कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरमेल सिंह के कब्जे से 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
मामले की विस्तृत विवेचना के दौरान पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक लेन-देन का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर अफीम सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की गई। इसी कड़ी में 23 मार्च को शिवप्रसाद कुमार साहू (26 वर्ष), निवासी लांजी, जिला गुमला (झारखंड) और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी (60 वर्ष), निवासी टाटीबंद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रायपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन (कीमत करीब 25,500 रुपये) जप्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई जारी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उप निरीक्षक सहित आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी या क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.