-नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है
-एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार और पूरा समाज शिक्षित होता है: विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग। जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
इस समारोह में में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर नारी शक्ति को शक्ति साधना का महापर्व नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है। श्री चंद्राकर ने कहा सशक्त माताएं - समृद्ध छत्तीसगढ़, महतारी वंदन का गौरवशाली सफर. प्रदेश की माता-बहनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विष्णु देव सायं डबल इंजन सरकार ने संकल्प लिया था कि हर महिला को ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। हमारी सरकार इस वादे को पूरा करते हुए हर महीने मातृशक्ति के खाते में राशि पहुंचा रही है।आज किश्त जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ की हर महिला के सशक्त भविष्य के लिए, महतारी वंदन योजना का यह सफर निरंतर जारी रहेगा। हमारी सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का निवास होता है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घरों तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज प्रदेश की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में माताओं-बहनों की बड़ी भूमिका होगी। आज महिलाएं गांवों में सेंट्रिंग प्लेट उपलब्ध कराने से लेकर ड्रोन उड़ाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
श्री चंद्राकर ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार और पूरा समाज शिक्षित होता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, पद्मश्री उषा बारले ,उतई मंडल अध्यक्ष शीतल ठाकुर, सरपंच रूलेश्वरी बंजारे, ललेश्वरी साहू ,यमुना साहू पार्षद सरिता चंद्राकर रुक्मणी चतुर्वेदी श्री पीयूष श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.