होम / दुर्ग-भिलाई / आस्था की ज्योति से जगमगाया डुंडेरा का मां शीतला धाम
दुर्ग-भिलाई
-चैत्र नवरात्रि में 114 तेल, 3 घी और 20 जोत जंवारा की स्थापना
दुर्ग। पहले की तरह ही इस चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भी डुंडेरा में माता शीतला के मन्दिर की झलक ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। नवरात्रि के पहले दिन पूजा सम्पन्न हुई। साथ ही साथ ज्योति कलश की स्थापना की गई। इस चैत्र नवरात्रि में 114 तेल, 3 घी और 20 जोत जंवारा की स्थापना ग्रामीणों के सहयोग से हुई। इसके अलावा गांव के पांच घरों में जोत जंवारा रखी गई है। पहले दिन से ही माता शीतला मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जसगीत से गूंज रहा है मंदिर। नौ दिन तक चलने वाला शक्ति की उपासना का यह पर्व 19 मार्च से प्रारम्भ होकर 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी के दिन गांव का भ्रमण कर जंवारा विसर्जन होगा। नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति के सदस्य, आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसी भी प्रकार से दर्शन करने वालों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए सजग और तत्परता के साथ जुटे हुए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.