दुर्ग

भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा में उमड़े सिंधी समाज के लोग

76420032026140324whatsappimage2026-03-20at7.30.27pm.jpeg

-झूलेलाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़, शरबत व प्रसादी का किया वितरण

Image after paragraph

दुर्ग। वरुणदेव भगवान झूलेलाल जी की जयंती शुक्रवार को सिंधी समाज द्वारा पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में सुबह से ही भगवान झूलेलाल और बाराणा साहेब के दर्शन के लिए सिंधी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने यहां भगवान झूलेलाल के भजनों पर नाच गाकर अपनी आस्था-भक्ति प्रकट की। जनप्रतिनिधि भी दर्शन के लिए झूलेलाल मंदिर पहुंचे। उन्होने दर्शन कर भगवान झूलेलाल से शहर की सुख समृद्धि एवं खुशियाली के लिए कामना की। इस अवसर पर शदाणी युवा मंडल द्वारा सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड में प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया। प्रसाद एवं शरबत ग्रहण करने यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। प्रसादी व शरबत वितरण में शदाणी युवा मंडल के अध्यक्ष राजू पाहुजा, अमर बख्तियार, दर्शन किंगरानी, मुकेश मोहनानी, रवि शादीजा, विक्रम अंदानी, जितेन्द्र बत्रा, दिलीप अंदानी, सोना मोहनानी, सर्वानंद पंजवानी, अनिल बदानी,नानक मेघवानी, रोशन गणेशानी, नरेश हितलानी, हीरा जसवानी, अजित खत्री, मनीष मंगलानी, राम रत्नानी एवं अन्य सदस्यों ने सेवा दी, वहीं पूज्य सिंधी जनरल पंचायत और सिंधुड़ी सेवा समिति ने सिंधी धर्मशाला में भंडारा का आयोजन किया। जहां सिंधी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाप्रसाद वितरण के दौरान पूज्य सिंधी जनरल पंचायत, सिंधुड़ी सेवा समिति के पदाधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सिंधी समाज द्वारा शाम को बाराणा साहेब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर पोलसायपारा, इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैण्ड पहुंची। शाम को शिवनाथ नदी घाट में दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। जहां महाआरती उपरांत बाराणा साहेब का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का पूरे रास्तेभर सिंधी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रसादी व शरबत वितरण कर भगवान झूलेलाल जयंती की खुशियां मनाई गई।

Image after paragraph

पोलसायपारा लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास कोटवानी परिवार  द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों को शरबत बांटे गए। शरबत वितरण में अमर कोटवानी, सिद्धु कोटवानी, कोटवानी परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी, दुर्ग अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, कैट चेयरमैन पवन बड़जात्या व अन्य व्यापारियों ने सेवाएं दी। शोभायात्रा में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, महापौर अलका बाघमार, पूर्व सभापति राजेश यादव, 
एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, शेखर चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, जिला भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू, कांग्रेस नेता दीपक दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद देव ताम्रकार, सुमित घोष, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष आसनदास मोहनानी सचिव शंकर गणेशानी, झूलेलाल सेवा मंडल अध्यक्ष विक्रम सचदेव, जगदीश सवानी, महेश गणेशानी, डॉ. श्यामदास राजपाल, किशन आहुजा, हशमराम, पूर्व पार्षद नरेश तेजवानी, वासुदेव गोदवानी, मोहनलाल केसवानी, अटल गोदवानी, रवि केवलतानी, हरिशचंद्र सचदेव, राम रत्नानी, मोती राजपाल,लालाराम मेधवानी, मनीष सचदेव, संजय थडवानी, विजय थडवानी, हीरा मधनानी, चंदर जे कुकरेजा, सुमीत कुकरेजा, राजा खत्री के अलावा सिंधी समाज के महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.