खास खबरें

भिलाई में सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च को

11220032026101030whatsappimage2026-03-20at3.37.14pm.jpeg

 

Image after paragraph

भिलाई। सहकार भारती छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च, रविवार को सेक्टर-7 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से सायं 4:30 बजे तक चलेगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक लक्ष्य प्रकल्प में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सहकार भारती के प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम ने कहा कि प्रदेश में महिला सहकारिता को मजबूत करने और मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई शेन्दुर्निकर, राष्ट्रीय मंत्री दिलीप पाटील, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका आशा दीदी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

Image after paragraph

कनीराम ने कहा कि मातृशक्ति की आर्थिक सशक्तता से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि सहकार भारती “बिना संस्कार नहीं सहकार – बिना सहकार नहीं उद्धार” के मूल मंत्र के साथ देशभर में सक्रिय है और 28 राज्यों के 650 से अधिक जिलों में विभिन्न सहकारी प्रकोष्ठों के माध्यम से कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में देशभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। इसी क्रम में हाल ही में रायपुर में सहकारी बुनकर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 1000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
बैठक में डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी, पूजा पाण्डेय, डॉ. अनुज नारद, डॉ. रोशन ताम्रकार सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक दीवान, सत्येंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, दीपक मिश्रा, अश्विनी नागले सहित बड़ी संख्या में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं सहकार सेविकाएं उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन दीपक मिश्रा ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.