ब्रेकिंग

दुर्ग नवनिर्माण समिति का दो दिवसीय गरबा उत्सव 14 और 15 अक्टूबर को, राग बैंड व एंकर ऐश्वर्या साहू रहेंगी आकर्षण का केंद्र

670131020260654381002032576.jpg

-हॉकी ग्राउंड सिविल लाइन में सजेगी गरबा की महफिल, बेस्ट ड्रेस से लेकर बेस्ट ग्रुप डांस तक मिलेंगे पुरस्कार

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव का आयोजन 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस उत्सव में गरबा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मां दुर्गा की आराधना के साथ सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से हॉकी ग्राउंड, सिविल लाइन, दुर्ग में आयोजित होगा। इस वर्ष जबलपुर का प्रसिद्ध राग बैंड और एंकर ऐश्वर्या साहू विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
दुर्ग नवनिर्माण समिति के संरक्षक, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं नगर निगम दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गरबा उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समिति का प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को परिवार सहित उत्सव में शामिल होने और मां दुर्गा की भक्ति में सहभागी बनने का अवसर मिले। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
समिति के अध्यक्ष गौरव उमरे ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष लोगों की बढ़ती सहभागिता और उत्साह ने इस आयोजन को विशेष पहचान दी है। इस बार भी कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
-राग बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी खास
इस वर्ष गरबा उत्सव में जबलपुर का प्रसिद्ध राग बैंड अपनी प्रस्तुति देगा, वहीं एंकर ऐश्वर्या साहू कार्यक्रम का संचालन करेंगी। आयोजन में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस बार उत्सव में शामिल होंगे। इसके अलावा आईएनएच के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी सहित छत्तीसगढ़ के फिल्मी कलाकारों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर खान-पान के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे परिवार सहित पहुंचने वाले लोग उत्सव का आनंद ले सकेंगे।
-गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
गरबा उत्सव से पहले प्रतिभागियों को नृत्य का अभ्यास कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 अक्टूबर को अर्शदीप इवेंट द्वारा शकुंतला मंगलम में गरबा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रतिभागी गरबा के नए स्टेप्स और पारंपरिक नृत्य की बारीकियां सीख सकेंगे। यह शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो पहली बार गरबा उत्सव में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
-विभिन्न श्रेणियों में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए गरबा उत्सव में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें बेस्ट ड्रेस, बेस्ट जोड़ी, बेस्ट डांस और बेस्ट ग्रुप डांस जैसी श्रेणियां शामिल हैं। इसके अलावा कार्यक्रम से संबंधित रील बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले प्रतिभागियों को रील की पहुंच (रीच) के आधार पर भी पुरस्कृत किया जाएगा।
-सुरक्षा और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था
आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग महिला एवं पुरुष बाउंसर तैनात किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जा रही है।
समिति के अनुसार, गरबा उत्सव में प्रवेश के लिए निःशुल्क पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फोटो स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।
दुर्ग नवनिर्माण समिति ने शहरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ गरबा उत्सव में शामिल होने की अपील की है। समिति का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से नवरात्रि की भक्ति, पारंपरिक गरबा नृत्य और सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.