ब्रेकिंग

इंदिरा मार्केट के बंद कुएं में कचरा फेंकने पर निगम की सख्ती

81318032026121333whatsappimage2026-03-18at5.41.47pm.jpeg

शिकायत के बाद एक्शन: कुआं साफ, अब गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
दुकानदारों-ठेला संचालकों से अपील: स्वच्छता रखें, नहीं तो होगी कार्रवाई
दुर्ग।
नगर पालिक निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में इंदिरा मार्केट स्थित निगम द्वारा किये गए इंदिरा मार्केट सौंदर्यकरण कुएं में कचरा फेंकने के मामले को गंभीरता से लिया गया है।
कुआं चौक के आसपास रहने वाले नागरिकों द्वारा नगर निगम प्रशासन को शिकायत दी गई थी कि बंद कुएं में लगातार कचरा डाला जा रहा है। जिससे गंदगी फैलने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।
शिकायत मिलते ही नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर भेजी और कुएं की साफ-सफाई करवाई गई। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा डालते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।हालांकि कुएं को ढंक दिया गया है, लेकिन उसमें लगी जाली का एक हिस्सा खुला होने के कारण लोग उसमें कचरा डाल रहे हैं। 
निगम प्रशासन अब इस व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में है, ताकि ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
आयुक्त ने आसपास के दुकानदारों एवं ठेला-खोमचा संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। इसलिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.