-ITMS कैमरों से 24×7 निगरानी कर नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान जारी
-वर्ष 2026 में अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी किए गए
-पुलिस चेकिंग से बचने हेतु भागने वाले वाहन चालकों की भी पहचान कर कार्यवाही
-यातायात नियम उल्लंघन पर निरंतर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी
दुर्ग। दुर्ग जिले में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के अंतर्गत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर अत्याधुनिक कैमरे स्थापित कर 24×7 निगरानी की जा रही है।
इस प्रणाली के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर बिना मौके पर रोके ही ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है, जो सीधे वाहन मालिक के पते एवं मोबाइल पर प्रेषित किया जा रहा है।
विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना, विपरीत दिशा में वाहन चलाना एवं चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने हेतु वाहन मोड़कर भागने जैसे मामलों में भी कैमरों के माध्यम से सटीक पहचान कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
ITMS प्रणाली के अंतर्गत वर्ष 2026 में अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई पूर्णतः पारदर्शी, प्रमाण आधारित एवं प्रभावी है, जिससे यातायात व्यवस्था को अधिक अनुशासित एवं सुरक्षित बनाया जा रहा है।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, निर्धारित दिशा में वाहन चलाएं एवं ओवरलोडिंग/तीन सवारी से बचें। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा यह सभी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.