स्वास्थ्य

गंभीर मरीज के उपचार के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 42 मिनट में रायपुर पहुँची एंबुलेंस

434160320261534501000995709.jpg

दुर्ग। गंभीर रूप से बीमार मरीज को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने मानवीय पहल करते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को सुरक्षित और तेज मार्ग उपलब्ध कराया। इस व्यवस्था के कारण एंबुलेंस को भिलाई से रायपुर तक लगभग 42 मिनट में सुरक्षित पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना मिली कि दीपिका भोसले, निवासी भिलाई, को उपचार के लिए मित्तल हॉस्पिटल, नेहरू नगर भिलाई में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें उन्नत उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस दुर्ग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की अग्रिम तैनाती की गई तथा यातायात को नियंत्रित करते हुए आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया, ताकि एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के रास्ता मिल सके।
पूरे मार्ग में वायरलेस समन्वय के माध्यम से एंबुलेंस की लगातार मॉनिटरिंग की गई। पुलिस के समन्वित प्रयासों से एंबुलेंस को लगभग 42 मिनट में सुरक्षित रूप से रायपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मरीज का उपचार जारी है।
इस पूरी कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.