दुर्ग। संसद विजय बघेल के जन्मदिन के अवसर पर शैलेंद्र साहू ने उनके निज निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर श्री साहू ने सांसद विजय बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विजय बघेल का सहज, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और संगठन को निरंतर ऊर्जा मिली है।
सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने वार्ड और नगर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आगामी योजनाओं को लेकर सांसद से संक्षिप्त चर्चा भी की।
इस दौरान सांसद विजय बघेल ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.