ब्रेकिंग

भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

293150320261213311000990344.jpg

-भक्त माता कर्मा के आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा व गनियारी में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।  
इस अवसर पर भक्त माता कर्मा  की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण किया।  
कर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण किया भक्त माता कर्मा और दानवीर भामासाह जयकारे से नगर गूंज उठा।
साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं  और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सम्माननीय जानों का सम्मान किया गया ।

Image after paragraph

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती पर पूरे राज्य में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन आज किया गया  हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। विधायक ललित चंद्राकर ने विश्वास जताया कि भक्त माता कर्मा के आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। श्री चंद्राकर ने कहा परम आराध्य साध्वी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देश विदेश में आवासित करोड़ करोड़ सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षों से अंकित चली आ रही है इतिहास के पन्नों पर उनकी पावन गाथा तथा उनसे संबंधित लोकगीत की किवंदतिया और आख्यान इस बात के प्रमाण है की मां कर्मा  कोई काल्पनिक पात्र नहीं है माता कर्मा के द्वारा किए गए कार्य आज भी आम जनमानस को दिखाई पड़ता है आज उपस्थित साहू समाज के समस्त माता बहनों भाइयों और बुजुर्गों को भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जन्म जयंती की पुनः बधाई देता हूं ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष खिलेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष दशरथ साहू, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू,सरपंच सरोज रिगरी पंच आशा साहू अमरौतीन देशलहरे,शखाराम साहू,भेखाराम साहू,परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुकालूराम साहू, धनीराम साहू लिखन साहू, अनंदराम साहू,रमेश साहू,तेखन साहू,गिरेश साहू,संतोष साहू,झड़ी साहू,अध्यक्ष संतोष साहू,सरपंच संतोसी साहू,उपाध्यक्ष कीर्तन साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती भूभारती साहू,अनिल साहू,केवल साहू,सीमा साहू,डोमार साहू,विनोद साहू,किशोर साहू,पीताम्बर साहू,रोहित साहू चैनसिंह साहू चम्पा साहू,ईश्वरी साहू व समस्त नागरिक गण उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.