ब्रेकिंग

पीएम मोदी के बर्थडे पर दीपक जलाने के अभियान को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

41617092026124009whatsappimage2026-09-17at6.09.06pm.jpeg

-रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब
दुर्ग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जन्मदिन से जुड़े आयोजनों में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए है। राजीव भवन (कांग्रेस भवन) दुर्ग में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने गुरुवार को संयुक्त प्रेसवार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मीडिया से चर्चा में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देश के नागरिकों को सरकारी बजट और जनता के टैक्स से मिलता है। ऐसे में लाभार्थियों से किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दीपक जलाने अथवा उसकी फोटो-वीडियो साझा करने जैसी गतिविधियों के लिए कहना सरकारी योजनाओं को राजनीतिक कार्यक्रम से जोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं किसी नेता की निजी संपत्ति नहीं हैं और उसका लाभ देना किसी पर एहसान नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लंबे समय तक जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित करने और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी इसमें शामिल करने के प्रयास पर सरकार को अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करनी चाहिए। दीपक जलाने के आह्वान पर श्री ठाकुर ने कहा कि एक ओर देश की जनता से तेल की खपत कम करने की अपील की जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर करोड़ों दीपक जलाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देती है तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित मूल्य, गरीब परिवारों को महंगाई से राहत तथा आम लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित प्रतीकात्मक अभियानों से अधिक महत्वपूर्ण देश के युवाओं और आम परिवारों के वास्तविक सवाल हैं। पीएम को रोजगार के अवसर, बेरोजगारी और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार, किसान उचित मूल्य, श्रमिक सम्मानजनक आय और आम परिवार महंगाई से राहत की मांग कर रहा है। भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने नोटबंदी, जीएसटी व्यवस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मीडिया से चर्चा के दौरान दुर्ग जिला कांगे्रस संगठन प्रभारी रायसिंह ढिकोला, प्रवक्ता नासिर खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकर, जिला ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री पालेश्वर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.