दुर्ग

आईपीएस में चयनित अनुभव अग्रवाल का हुआ सम्मान

453150320261207511000990329.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर के सिकोला भाटा निवासी और नगर के लिए गौरव बने अनुभव अग्रवाल का आईपीएस में चयन होने पर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। अनुभव, सिकोला भाटा निवासी दिव्य दर्शन अग्रवाल के सुपुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
अनुभव अग्रवाल को उनके निवास स्थान पर जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर एवं मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि आईपीएस में चयनित अनुभव अग्रवाल मुंबई की आईआईएस से टॉपर रहे हैं। वर्तमान में वे बैंगलोर स्थित गोल्डन सेक संस्थान में वाइस चांसलर के रूप में भी कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
परिजनों ने बताया कि अनुभव अग्रवाल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके आईपीएस में चयन से परिवार सहित पूरे दुर्ग नगर में गर्व और उत्साह का माहौल है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.