.jpeg)
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चंडी शीतला मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग दुर्ग बायपास रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन के मुख्य आतिथ्य, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। सात सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता नंदन जैन रहे तथा सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर ने की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू, महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष एवं टोली सदस्य शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पाध्ये, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, प्रशिक्षण महाभियान के मंडल संयोजक दिनेश नालोडे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्र आयोजित किए गए। द्वितीय सत्र की वक्ता शताब्दी पांडेय रहीं। तृतीय सत्र में जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम टोली सदस्य ने विचार व्यक्त किए। चतुर्थ सत्र में संतोष सोनी (मन की बात जिला प्रभारी), पंचम सत्र में शिवेंद्र परिहार, षष्ठम सत्र में राजा महोबिया तथा समापन एवं सप्तम सत्र में विनोद अरोरा ने अपने विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि नंदन जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति केवल उसकी संख्या से नहीं बल्कि उसके विचार, सिद्धांत और आदर्शों से होती है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा का मूल आधार राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव, सेवा और समर्पण है।
.jpeg)
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास ऐसा होना चाहिए जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुख और समृद्धि पहुंचे। यही विचार आगे चलकर अंत्योदय के रूप में हमारी नीतियों का आधार बना। वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने “कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं के विस्तार और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि गांव-गांव और घर-घर तक संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुंचाना है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि किसी भी संगठन की असली शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं। प्रशिक्षित, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संगठन मजबूत बनता है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए प्रशिक्षण अभियान लगातार चलाया जाता है।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री नवीन साहू ने किया तथा आभार दिनेश नालोडे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजय ताम्रकार, सीमा तिडके, ममता देवांगन, क्षमा तिवारी, भूपेंद्र यादव, दिनेश साहू, संतोष जायसवाल, नील कमल साहू, दिनेश्वरी तुरकर, लीना देवांगन, रेशमा सोनकर, सरस निर्मलकर, दामिनी सोनी, रेवती सोनकर, श्वेता मानिकपुरी, सुषमा मसीह, गोविंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में मंडल भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.