-शहर के महत्वपूर्ण स्थल का महापौर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
.jpeg)
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर के दादा-दादी नाना-नानी पार्क के सामने स्थित लकवा प्वाइंट का आज निरीक्षण महापौर अलका बाघमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
महापौर अलका बाघमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र की सुव्यवस्थित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यहां आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाए।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख स्थलों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयास कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ देवनारायण चंद्राकर नगर निगम पीडब्ल्यूडी प्रभारी तथा इंजीनियर हरिशंकर साहू भी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने महापौर को स्थल से संबंधित तकनीकी जानकारी देते हुए संभावित विकास कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया। महापौर ने क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.