दुर्ग

जिले में चार गौ-धाम योजना का हुआ शुभारंभ, पशु संरक्षण को मिलेगा नया आधार

99514032026122546whatsappimage2026-03-14at5.51.50pm.jpeg

-गौ-धाम योजना से पशुधन संरक्षण के साथ जैविक खेती और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा-विधायक ललित चंद्राकर
-ग्राम उपरपोटी गौ-धाम में गायों को लड्डू और गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

Image after paragraph

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी में गौ-धाम योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी जिलों में गौ-धाम योजना का शुभारंभ वर्चअल जुड़कर किया। इस अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम उपरपोटी गौ-धाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने गाय को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा लड्डू और गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान कोनी (बिलासपुर) में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। दुर्ग जिले में पंजीकृत चार गौ-धाम उपरपोटी, बासीन, चंदखुरी और नारधा है। 
      उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने के लिए गौधाम योजना का शुभारंभ किया गया। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढावा देगी बल्कि जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। योजना का स्वरूप इस तरह तैयार किया गया है कि निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं की देखभाल के साथ-साथ चरवाहों और गौसेवकों को नियमित आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध हो, जिससे ग्रामीण जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता आ सके।

Image after paragraph

     गौधाम योजना का उद्देश्य गौवंशीय पशुओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना, गौ-उत्पादों को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना है। प्रत्येक गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। संचालनकर्ता समिति या संस्था ग्रामीणों को गौ-उत्पाद विषय पर प्रशिक्षण देगी और उन्हें गौ-आधारित खेती के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही गोबर और गौमूत्र से केंचुआ खाद, कीट नियंत्रक, गौ काष्ठ, गोनोइल, दीया, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण, उत्पादन और बिक्री के लिए भी गौधाम एक माध्यम बनेगी। छ.ग को धान का कटोरा कहने के पीछेें गौवंशो का बडा ही योगदान है। 
       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि पशुओं का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती थी। सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं और किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही थीं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गौ-धाम योजना शुरू की है। जिले के चारों गौ-धामों का संचालन स्थानीय समूहों के माध्यम से किया जाएगा और उन्हें अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी। साथ ही इन गौ-धामों में पशु चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मवेशियों की बेहतर देखभाल हो सके। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे इस योजना को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग दें और इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। उन्होंने श्रमदान के माध्यम से गौ-धामों के संचालन और पशु संरक्षण में भागीदारी निभाने का आग्रह भी किया।
        इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू, जितेन्द्र यादव, उप संचालक डॉ. वसीम शम्स, सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.