दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों का किडनी, ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक उपचार और सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन में आरोग्यम हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा। हॉस्पिटल की ओर से जीएम सुमित घोसल, डॉ. बाली, नर्सिंग स्टाफ मनीषा और खिलेश्वरी के साथ अटेंडर आरती, संदीप सोनी तथा हेमंत यादव ने अपनी सेवाएं देकर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी काफी चुनौतीपूर्ण और व्यस्त रहती है, ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। स्वस्थ नागरिक और स्वस्थ पुलिस बल से ही समाज में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.