दुर्ग

सीजी पीएससी अधीक्षक परीक्षा में देवांगन समाज के 3 अभ्यर्थी चयनित : नगपुरा के रोहित देवांगन  मेरिट में पांचवें स्थान पर रहे 

99713032026113820whatsappimage2026-03-13at5.04.51pm.jpeg

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) पद हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के 11 मार्च को घोषित चयन सूची में नगपुरा के रोहित कुमार देवांगन ने मेरिट में गौरवशाली पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सीजी पीएससी द्वारा कुल 47 विज्ञापित पदों के लिए घोषित अंतिम चयन सूची में रोहित देवांगन के अलावा प्रवीण कुमार मेहर 34 वें एवं आयुषी देवांगन 42 वें रैंक पर चयनित हुए हैं। अनुपम देवांगन 66 वें स्थान पर हैं किन्तु प्रतीक्षा सूची पर हैं।
      रोहित देवांगन, प्रवीण कुमार मेहर एवं आयुषी देवांगन की गौरवशाली उपलब्धि पर देवांगन समाज के वरिष्ठ सलाहकार घनश्याम कुमार देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इससे समग्र देवांगन समाज गौरवान्वित हुआ है। ये समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देवांगन समाज के इन तीनों विशिष्ट प्रतिभाओं को समाज के आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 
     अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) पद मेरिट में पांचवें स्थान पर चयनित रोहित देवांगन ने बताया कि वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद साक्षात्कार में 138 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें उन्हें मेरिट में पांचवां स्थान मिला। उन्होंने बताया कि विगत 10 वर्षों से विभिन्न पदों के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं, पर कुछ अंकों से पीछे रह जाते थे। पर हिम्मत न हारकर दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बलबूते अंततः सफलता मिली।  उन्होंने बताया कि वे पांच बार मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण किए किंतु साक्षात्कार में फेल होते रहे। वे एक बार 2019 में कोचिंग किए थे, किंतु बाद में स्वत: की तैयारी एवं मेहनत से सफल हुए। वे नगपुरा निवासी कृषक भगवती देवांगन के छोटे सुपुत्र हैं। उनके पिता का गांव में ही किराना दुकान भी है। मां ढेलाबाई गृहणी हैं। रोहित के दो बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं, जो विवाहित हैं। रोहित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं सभी भाई भाभियों को देते हैं, जिन्होंने उसे लगातार असफल होने के बाद भी स्पोर्ट किया। रोहित की सफलता से नगपुरा वासी एवं समग्र देवांगन समाज में हर्ष व्याप्त है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.