ब्रेकिंग

टॉपवर्थ स्टील्स एंड पावर प्रा. लि. में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित

941130320261008271000980774.jpg

दुर्ग। बोरई औद्योगिक विकास केन्द्र, रसामड़ा, जिला दुर्ग स्थित टॉपवर्थ स्टील्स एंड पावर प्रा. लि. के प्रांगण में 55 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 4  से 11 मार्च 2026 तक किया गया। इस वर्ष का थीम "Engage, Educate, and Empower people to Enhance safety" था।
सप्ताह का शुभारम्भ 3 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराकर एवं सभी कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सुरक्षा रैली, सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता, सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा रोको टोको अभियान, सुरक्षा गीत, नुक्कड़ नाटक एवं सुरक्षा प्रदर्शन शामिल रहे। इन गतिविधियों में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईएसआईसी रसमड़ा अस्पताल की टीम शिविर में ईएसआई रसमडा के डॉ. मनप्रीत सिंह भाटिया, डॉ. भूपेंद्र सिंह पैकरा, डी. के. रत्रश नंद, सुभाष साहू, जागेश्वर, तेजस्वी, रेणुका, प्रेरणा, योगेश व पंकज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर 10 मार्च को आयोजन किया गया, इस शिविर में टॉपवर्थ कंपनी के  विनोद कुमार, कमलेश कुमार पवार, डॉ आशीष शुक्ला, विकास प्रजापति द्वारा शिविर में विशेष सहयोग किया गया है। जिसमें कर्मचारियों एवं श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ परामर्श भी दिया गया। तथा शुगर, बीपी के जांच उपरांत दवाइयों का वितरण भी किया गया है। श्रमिकों को ईएसआई द्वारा संचालित योजनाओं व उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई है।
सुरक्षा सप्ताह का समापन 12 मार्च को मुख्य अतिथि कारखाना के COO जय थॉमस और वेंकट नारायण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE'S) के नियमित उपयोग एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य परिचालन अधिकारी (COO), सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कारखाना प्रबंधक के. टी. तिडके, सत्येंद्र सिंह, के. पी. सिंह, एम. एस. रेड्डी, मनोज महाजन, रक्तिम अधिकारी, डॉ. आशीष शुक्ला, बिनोद कुमार, कमलेश पवार, राजकुमार गुप्ता, एवं विकास प्रजापति (सेफ्टी ऑफिसर), गुलशन कुमार (सहायक सुरक्षा अधिकारी) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही शून्य दुर्घटना (Zero Accident) के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रनिंग शील्ड एवं नकद पुरस्कार पावर प्लांट प्रभाग को प्रदान की गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.