अंडा,/दुर्ग (मोरज देशमुख)। दुर्ग शैलदेवी महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय कार्य के तहत गुण्डरदेही ग्राम गोंडेला के आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस दौरान गर्भवती माताओं और अन्य ग्रामीणों को एकत्रित कर पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने बताया कि रेडी टू ईट पाउडर, हरी सब्जियां, मूंग, चना और विभिन्न प्रकार की भाजी को नियमित आहार में शामिल करने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
कार्यक्रम में सरपंच वागीश बंजारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सचिव लीलाधर साहू, पंच राजेश साहू और सहायक प्राध्यापक ढाल सिंह साहू भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज कार्य के विद्यार्थियों लेमन, विनय, दामन, विकास, आरती, डोमेश्वरी, नम्रता, ललिता, लोकेश्वरी, संजय, चंद्रशेखर, पदमनी, सिमरन, हेमिन, सरिता, ज्योति, यशोनिधि, पामेश्वरी, मनीषा, रामेश्वर, देविका और टिकेश्वरी का विशेष योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.