दुर्ग

घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद करना घटियापन - डॉ. प्रतीक उमरे

767110320260607191000007985.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने की घटिया हरकत पर गहरी नाराजगी जताई है।उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ खुला अन्याय तथा कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाली साजिश बताया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि गैस एजेंसियां नई बुकिंग लेना तो पूरी तरह बंद कर चुकी हैं,साथ ही पुरानी बुकिंग भी बिना किसी सूचना के कैंसिल कर दी जा रही हैं। लोग दिन-रात एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, बुकिंग के लिए फोन करने पर भी उन्हें सिर्फ एक ही जवाब मिल रहा है – ‘सर्वर डाउन है’। क्या यह बहाना है या जानबूझकर की गई साजिश? गरीब मजदूर,छोटे दुकानदार और मध्यमवर्गीय परिवारों ने एक-एक पैसा बचाकर सिलेंडर भरवाने के लिए बुकिंग की थी,उनका हक रसूखदार लोग हड़प रहे हैं।गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू सिलेंडरों को स्टॉक किया जा रहा है ताकि कालाबाजारी किया जा सके।यह लूट है, घटियापन है और जनता के साथ धोखा है। घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी बंद करना लॉकडाउन से भी बदतर स्थिति पैदा कर रहा है। लॉकडाउन में कम से कम राशन और जरूरी सामान की व्यवस्था थी, लेकिन आज महिलाएं चूल्हे पर खाना पकाने के लिए लकड़ी-उपले का सहारा लेने को मजबूर हो जाएंगी।यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और परिवार की गरिमा को भी प्रभावित कर रही है। डॉ. प्रतीक उमरे ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उन्होंने कहा कि एजेंसियों को तुरंत निर्देश दें कि घरेलू सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी बहाल की जाए।सर्वर की समस्या का हल 24 घंटे में निकाला जाए।जो एजेंसी कालाबाजारी में शामिल हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनका लाइसेंस रद्द किया जाए।गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को प्राथमिकता देकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.