.jpeg)
दुर्ग। आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों के सरपंचों ने छत्तीसगढ़ विद्यानसभा की कार्यवाही देखा और मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सरपंचों को विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और उनके साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। सरपंचों ने विधायक जी के साथ विधानसभा की कार्यवाही को देखा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, सरपंचों ने मुख्यमंत्री जी से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सरपंचों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और उनका समाधान कराना। हम सरपंचों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सैनिक भुवन लाल देशमुख, भागवत राम पटेल, हुपेन्द्र कुमार देशमुख, अनुसूईया साहू, नारायण साहू, प्रेमीन साहू, सुमरन लाल साहू, गायत्री साह, पुरुषोत्तम लाल साहू, चुम्मन लाल यादव, योगेश्वरी बाई, लक्ष्मी देवी साहू, किशोर कुमार साहू, लक्ष्मी यदु, महेश कुमार यादव, मीना यादव, गोपी चंद यादव, जीतेन्द्र गुप्ता, तुषार साहू, दुलारी देशलहरे, रामसिंह निषाद, कौशल प्रसाद निषाद, बसन्ती निषाद, गीता गजपाल, मोतिम निषाद, बालकिशन निषाद, संतोषी साहू, कुलेश्वर साहू, भुवन लाल देशमुख, पुष्पा बाघमारे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.