.jpeg)
दुर्ग। देवांगन समाज दुर्ग शहर ब्लॉक द्वारा गयानगर स्थित देवांगन सामाजिक भवन में होली मिलन समारोह, शपथ ग्रहण समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर एवं अध्यक्ष दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी धीरज बाकलीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर ब्लॉक देवांगन समाज के अध्यक्ष राकेश देवांगन ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमलता साहू (छाया महापौर), संजय कोहले (नेता प्रतिपक्ष), दीपक साहू (पार्षद), गोविंद देवांगन (पार्षद), भूषण देवांगन (संरक्षक), अशोक देवांगन (संरक्षक), ज्ञानदास बंजारे (पूर्व पार्षद), निकिता मिलिंद (महामंत्री कांग्रेस कमेटी), बिजेंद्र भारद्वाज (पूर्व पार्षद), पायल पाटिल (पार्षद), मनीषा सोनी (पार्षद), श्रीमती दीपक देवांगन (पूर्व पार्षद) एवं ममता देवांगन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गयानगर मंडल एवं मोतीपारा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह से हुई। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू देवांगन का सम्मान किया गया।

शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह के बाद होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगाड़ों की थाप, फूल और गुलाल के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान देवांगन समाज की महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में देवांगन समाज महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवांगन के नेतृत्व में श्रीमती खिलेश्वरी, रिंकी, श्रीमती हेमा, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती प्रतिभा, श्रीमती संतोषी, श्रीमती ईश्वरी, श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती ताराबाई, श्रीमती राधा देवांगन एवं श्रीमती दीपिका देवांगन सहित अन्य महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के सचिव दुष्यंत देवांगन ने किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी भूषण देवांगन (कोषाध्यक्ष), अरुण देवांगन (उपाध्यक्ष), अश्वनी देवांगन (सहसचिव), हेमंत देवांगन, जितेंद्र देवांगन, कैलाश महाजन, रमेश देवांगन, ललित देवांगन, मनोज देवांगन, खोरबाहरा देवांगन, पवन देवांगन, हरिप्रसाद देवांगन, रमन देवांगन, दीपक देवांगन, कीर्ति कुमार देवांगन, रामनारायण देवांगन, संजय देवांगन, आशीष देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.