.jpeg)
भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सामाजिक भवन में रविवार 8 मार्च को किया गया। इस दौरान 300 से ज्यादा रोजेदार शामिल हुए और इफ्तार व नमाज के बाद मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं मांगी गई। डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि इफ्तार में बैतुल माल कमेटी, अंजुमन हुसैनिया, हजरत बीवी फातिमा जहरा कमेटी व अन्य संगठन के लोगों ने भी अपनी भागीदारी दी। आयोजन को सफल बनाने में अल मदद सोसाइटी की ओर से कौसर खान सचिव, सह सचिव कैसर इकबाल, शीरीन, फरीदा, लीना तजमीन, कोषाध्यक्ष शाहीन खान, दिलशाद, आलिया यासमीन, आयशा आलम, एसएन शेख, नीलोफर, शीरीन, रुखसाना, रुबीना, नर्गिस, डा. अमरीन, सायरा, सरवरी, कमर सुल्ताना, अनीस,रेहाना, दरख्शां अंजुम, शमा, जलाल, रानी, समीना खान, आलिया, गुल निशा, साबरा, सैयद जमशेद अली,सगीर खान, तौहीद अली, निसार, आरिफ खान, शौकत इकबाल, जलालुद्दीन बैतुलमाल कमेटी के हफीज खान और मोहम्मद अलीम का विशेष योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.