दुर्ग

कर्मचारी नगर में जागृति महिला समिति ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

871090320260634541000960394.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। कर्मचारी नगर स्थित जागृति महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी समिति की अध्यक्ष सविता रजनीश वर्मा ने दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीता जैन (अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग) ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में रत्ना नारमदेव और श्वेता बाकलीवाल उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रही हैं। इसमें परिवार, समाज और सहयोगियों का योगदान महत्वपूर्ण होता है, लेकिन सबसे बड़ा योगदान महिलाओं की अपनी योग्यता, आत्मविश्वास और पहचान बनाने की क्षमता का होता है।
मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यदि एक महिला अपने परिवार को सही दिशा दे सकती है, तो वह समाज और देश को भी सही दिशा देने की क्षमता रखती है।
कार्यक्रम के दौरान जागृति महिला समिति द्वारा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी, हाउजी और एक मिनट गेम शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में समिति की सदस्य टी पदमा, डी रजनी, अनु, मिनाती, तृप्ति, सोनाली, पूर्णिमा, अनीता, वाई रजनी, रजनी जोशी, इस्मिता, विशाखा, हेमलता, राधा वर्मा, इंदु, अर्निका, विजयलक्ष्मी, राधिका, सुलोचना, भारती, संगीता, सीमा और जयारानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में जागृति महिला समिति की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महापौर अलका बाघमार एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.