दुर्ग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित, विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

785080320261240471000957471.jpg

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगल भवन, उतई में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने नारी शक्ति को नमन करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल और रंगोली का निरीक्षण कर उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्राकर ने कहा कि हर पुरुष की सफलता और स्वस्थ समाज के निर्माण के पीछे कहीं न कहीं नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार और पूरा समाज शिक्षित होता है। उन्होंने महान सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व के निर्माण में उनकी माता राजमाता जीजाबाई के योगदान का उदाहरण देते हुए कहा कि संस्कारों की पहली पाठशाला मां होती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत हर माह महिलाओं के खाते में ₹1000 की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया है और यह वादा लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “सशक्त माताएं – समृद्ध छत्तीसगढ़” के लक्ष्य के साथ सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है। आज महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में माताओं और बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, पार्षद संगीत रजक, लता सोनवानी, विजय लक्ष्मी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष झमीत गायकवाड़, परियोजना अधिकारी उषा झा, तहसीलदार झुमा यदु, कृषि वैज्ञानिक डॉ. निशा शर्मा, डॉ. ज्योति ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.