
दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस की नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने प्रेस बयान जारी कर ग्राम समोदा में भाजपा किसान मोर्चा के एक नेता के खेत में अफीम की खेती किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि यह मामला सत्य है तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि भाजपा के कथित “सुशासन” की वास्तविक तस्वीर को उजागर करता है।
निकिता मिलिंद ने कहा कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में भाजपा किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार के खेत में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता के संरक्षण के बिना इतनी बड़ी अवैध गतिविधि संभव नहीं है। यह कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है। साथ ही यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सत्ता के नशे में पल रहे ऐसे मामलों का सच सामने आ सके।
निकिता मिलिंद ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या यही उनका “सुशासन” है, जहां भाजपा नेता अफीम की खेती करें और सरकार सब कुछ देख कर भी अनदेखा करती रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस पूरे मामले की सच्चाई जानना चाहती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.