दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धमधा गढ़ (पंजीयन क्रमांक 332) द्वारा त्रिमूर्ति महामाया बूढ़ा देव मंदिर, धमधा गढ़ में आगामी 2 अप्रैल को वार्षिक अधिवेशन एवं गोंडवाना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। महोत्सव के माध्यम से समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के आमंत्रण अवसर पर केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सलाहकार राजकुमार ठाकुर, अधिवक्ता रमेश साहू, जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.