दुर्ग

पूरी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन के साथ जनता की आवाज को बुलंद करो : भूपेश बघेल

68203032026085626whatsappimage2026-03-03at2.22.46pm.jpeg

-नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य भेंट, संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा
-कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किया भेंट मुलाकात

Image after paragraph

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारीगणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर नवीन दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण विशेष  रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर आत्मीय वातावरण में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन से मुंह मीठा कराते हुए उन्हें नवीन जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस की नई टीम से उन्हें काफी अपेक्षाएं हैं और विश्वास है कि यह टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन के साथ जनता की आवाज को बुलंद करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हमें किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाना है तथा जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है।

Image after paragraph

श्री बघेल ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस दौरान श्री बघेल ने उपस्थित पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सभी को सौंपी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस की नई टीम गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।
श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में जो जनकल्याणकारी कार्य हुए, उन्हें जनता तक पहुंचाना और वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना जिला कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस एक सशक्त और सक्रिय संगठन के रूप में कार्य करते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।
इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, महेंद्र वर्मा, उर्वशी वर्मा, जयश्री वर्मा, तरूण बिजौर, प्रमोद राजपूत, राजेंश्वर सोनकर, रोहित कुर्रे, शमशीर कुर्रेशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, टिकेशरी देशमुख, हरीश ठाकुर, राजीव गुप्ता, पुरूषोत्तम तिवारी, जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, रामशंकर शुक्ला, टनेन्द्र ठाकरे, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कुष्णा देवांगन,योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रविप्रकाश ताम्रकार, रामचंद्र वंशी, पालेश्वर ठाकुर, डूलेशवर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू, ओमनारायण वर्मा, सुमित नारंग नरायण निषाद, घनश्याम गजपाल, रोहित यादव,अभिशेक जांगडे, सुमन वर्मा, महेंद्र निषाद, मुकून्द पार्कर, पिलेशवर साहू, राजेश मानिकपुरी, राजेश साहू, हिम्मत लाल ढिमर, जागेत्री साहू, कल्याण साहू, संगीता ठाकुर, उत्तरा कोसरे, अगनूपाल, श्यमा, गजू साहू, बंटी वैष्णव, जनार्दन सेन, धरम बर्रे, हितेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.