दुर्ग

कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

198020320261346541000930975.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते हुए 16 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संयुक्त छापामार कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ₹3,59,470 नगद, 22 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल एवं 03 चारपहिया वाहन जप्त किए हैं। जप्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना अमलेश्वर को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस एवं ACCU टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
छापेमारी के दौरान 16 व्यक्तियों को मौके पर जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि सहित मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही परिसर में खड़े तीन मोटरसाइकिल एवं तीन चारपहिया वाहनों को भी जप्त किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निर्मलकर (43), नरेश सोनकर (29), प्रमोद वर्मा (34), मुकेश कुमार धीमर (28), संजू सोनकर (30), नारायण टंडन (24), डिजेन्द्र निर्मलकर (30), पुनीत राम साहू (46), विनोद अमरदास (35), शुभम चंद्राकर (30), गोपाल सोनकर उर्फ गोपी (52), मनीष साहू उर्फ गुड्डू (30), सोनू साहू उर्फ दुर्गेश (29), सत्यनारायण साहू (42), संजय साहू (32) एवं महेंद्र साहू (46) शामिल हैं।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में थाना अमलेश्वर एवं ACCU टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.