दुर्ग

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेटमिल इलेक्ट्रिकल बिरादरी के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

35626022026124843whatsappimage2026-02-26at6.16.59pm.jpeg

-संयंत्र के प्लेटमिल इलेक्ट्रिकल बिरादरी के पुराने सहकर्मी 25-30 वर्षों बाद मिले : पुरानी यादें ताजा किए
-संयंत्र कर्मी सेवानिवृत्त के बाद अपने अनुभवों को परिवार, समाज, युवा पीढ़ी और राष्ट्र हित में निरंतर साझा करें : पंकज गौतम 
भिलाई।
भिलाई इस्पात संयंत्र के इलेक्ट्रिकल बिरादरी के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मिलन समारोह भिलाई निवास काफी हाउस सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संयंत्र के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए, जिन्होंने 25-30 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। वे आपस में गले मिले, भावुक हुए, खुशियां बांटी, पुरानी यादें एवं अनुभव साझा किए। 
आयोजन में प्रमुख रूप से संयंत्र के पूर्व सीईओ पंकज गौतम, पूर्व वरिष्ठ उच्च अधिकारी गण एस. एस. वर्मा, वी. एन. पाल, बाला सुब्रह्मण्यम, उत्तम चंद देवांगन, घनश्याम कुमार देवांगन, बी. सी. तिवारी, ए. के. पति, सी. एस. शेषू, एस. के. श्रीवास्तव,  ए. वी. आर. मूर्ति, सुशील कुमार सिंह, अखिलेश वर्मा आदि सहित 50 से अधिक पूर्व अधिकारी एवं कर्मियों की भागीदारी रही।‌
     संयंत्र के पूर्व सीईओ पंकज गौतम ने कहा कि संयंत्र कर्मी सेवानिवृत्त के बाद किसी संस्था-समिति से जुड़कर अपने अनुभवों को परिवार, समाज, युवा पीढ़ी और राष्ट्र हित में निरंतर साझा करें। उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक बदलती है, लेकिन मूल्य, निष्ठा और कर्मठता जैसे गुण सदैव स्थायी रहते हैं। सच्ची सफलता केवल पद या वेतन में नहीं, बल्कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण में होती है।
समारोह में सभी सदस्यों को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह पावन अवसर हम सभी के लिए केवल एक मिलन नहीं, बल्कि उन अनमोल स्मृतियों को पुनः जीने का अवसर है, जिन्हें हमने अपने कर्मक्षेत्र—भिलाई इस्पात संयंत्र विशेषकर प्लेट मिल इलेक्ट्रिकल में वर्षों की सेवा के दौरान संजोया है। यह मिलन समारोह हमें यह संदेश देता है कि संबंध कभी समाप्त नहीं होते। सेवा से निवृत्ति हो सकती है, लेकिन प्यार, अपनापन, सहयोग और एकता का बंधन सदैव बना रहता है। 
    कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने वर्तमान जीवन, अनुभवों एवं पुरानी स्मृतियों को साझा किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
       मिलन समारोह के दौरान सेवा काल की महत्वपूर्ण घटनाओं, चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा हुई तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक संदेश भी दिए गए। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ साथियों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। पूर्व संयंत्र कर्मी एवं फिल्म कलाकार, निर्माता निर्देशक अखिलेश वर्मा एवं साहित्यकार ललित देवांगन छाया का उनके उल्लेखनीय योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 
      कार्यक्रम में प्रवीण कुमार चोपड़ा, सुनील ठाकुर, ललित देवांगन द्वारा गीत, कविता एवं हास्य प्रस्तुतियों ने समां बांधा, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
     अंत में सभी साथियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के मिलन समारोह नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया तथा आपसी संपर्क बनाए रखने हेतु समूह गठन पर सहमति व्यक्त की।
        कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन एवं समूह फोटोग्राफी के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे के साथ पुनः मिलने की सहमति जताई।
आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले सुशील कुमार सिंह, सूर्यकांत तिवारी,  ललित देवांगन छाया, निर्मल सिंह एवं बलविंदर सिंह का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सुशील कुमार सिंह ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.