भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन पार्किंग सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हुई स्कूटर व मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरणों में भिलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए कुल 31 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं और गिरोह के सदस्यों की धर-पकड़ सुनिश्चित की है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इसे शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया है। चैंबर ने कहा कि यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संभव हुई है।
चैंबर ने इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई शहर) सत्य प्रकाश तिवारी, शहर क्राइम विभाग का नेतृत्व करने वाले प्रमुख पुलिस अधिकारियों तथा स्थानीय थाना प्रभारियों की सेवाओं की भी सराहना की।
शहर को मिला सुरक्षा का नया आधार ..
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीमों ने जिस मेहनत, तत्परता और समर्पण के साथ कार्रवाई की है, उससे भिलाई को सुरक्षा का नया मजबूत आधार मिला है। शहर की जनता और व्यापार जगत ने यह महसूस किया है कि स्थानीय पुलिस ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया है।
बधाई और शुभकामनाएं ...
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस विभाग की इस बड़ी कामयाबी पर हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाइयों से शहर में अपराध नियंत्रण और नागरिकों का भरोसा और मजबूत होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.