ब्रेकिंग

यह बजट छत्तीसगढ़ के हर तबके की तरक्की के लिए एक मजबूत नींव साबित होगा

213250220261024031000909015.jpg

दुर्ग।  प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट "अमृत काल का बजट" है, जो छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देगा । विधायक ललित चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने इस बजट में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के हर तबके की तरक्की के लिए एक मजबूत नींव साबित होगा।

बजट की प्रमुख घोषणाओं में शामिल हैं: गरीब कल्याण योजना: 3400 करोड़ रुपये का प्रावधान- महतारी वंदन योजना: 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान- कृषक उन्नति योजना: 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान- भूमिहीनों के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना: 600 करोड़ रुपये का प्रावधान- रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा: सर्वे के लिए प्रावधा- नये औद्योगिक पार्क: 700 करोड़ रुपये का प्रावधान,किसानों के सर्वांगीण विकास का संकल्प होगा साकार- कृषक उन्नति योजना हेतु ₹10,000 करोड़- विद्युत पंपों के लिए बिजली सब्सिडी हेतु ₹5,500 करोड़- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु ₹820 करोड़- दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण हेतु ₹600 करोड- गन्ना किसानों को बोनस हेतु ₹60 करोड़ का प्रावधान।

5 मिशन: नई दिशा, नई धार, नई रफ्तार मुख्यमंत्री AI मिशन मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन

जरूरतमंद ग्रामीण को मिलेगा स्थायी और सुरक्षित आसरा

आवासहीन ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हेतु ₹4,000 करोड़ का प्रावधान।

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुरू होगी स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना, ₹100 करोड़ का बजट प्रावधान।शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु ₹100 करोड़ का प्रावधान।

अंत्योदय से समृद्धि का सूर्योदय...₹6500 करोड़ के प्रावधान से हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी खाद्य सुरक्षा

दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन।

डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत ₹90 करोड़ का प्रावधान।

विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को इस बजट के लिए बधाई दी है।

GYAN के उत्थान में GATI की शक्ति से... SANKALP के साथ आगे बढ़ती छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस बजट पर किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है। हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिलेगा और इसका समुचित लाभ छत्तीसगढ़ वासियो को मिलेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.