-विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, नशामुक्त रहने की दिलाई गई शपथ
मोहला/गोटाटोला। कलेक्टर द्वारा एनसीओआरडी की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में 18 सितंबर को शासकीय हाईस्कूल मूकादाह, थाना गोटाटोला क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र तथा पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अखिलेश्वर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके कारण होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने नशे से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन के नशा मुक्ति केंद्र की टीम के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे से दूर रहने और जीवन में सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में नशे की लत से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्थानीय सरपंच द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अखिलेश्वर तिवारी, भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन की टीम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.