350 छात्राओं ने लिया निःशुल्क चिकित्सा लाभ

दुर्ग। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के अंतर्गत आदिवासी विभाग के विज्ञान विकास केंद्र के छात्रावास में छात्राओं के लिए एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 350 छात्राओं ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच का लाभ लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रहे, जबकि अध्यक्षता सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग के डॉ. ए.के. मिंज ने की।
शिविर में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें डॉ. अनिल विवेक सिन्हा (मेडिसिन),
डॉ. मानसी गुलाटी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. मीना शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे एवं डॉ. अंकिता खरे, दंत चिकित्सकीय सेवाएं प्रमुख रहीं।
इसके अतिरिक्त सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण के लिए पीएचसी पोटिया के तकनीशियनों द्वारा विशेष जांच की गई।
विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा एवं उनके समस्त स्टाफ की आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका रही। वहीं समिति की ओर से अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, ज्ञानेश ताम्रकार, बी.पी. पांडे, आर.के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, रमेश साहू, नीलू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मान समारोह ..
स्वास्थ्य शिविर में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए विधायक ललित चंद्राकर द्वारा सिविल सर्जन डॉ. ए.के. मिंज, समिति अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, रमेश साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलू सिंह सहित चिकित्सक डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. अनिल विवेक सिन्हा, डॉ. अभिषेक खरे एवं डॉ. अंकिता खरे को सम्मानित किया गया।
वहीं सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण में योगदान देने वाले तकनीशियनों को डॉ. ए.के. मिंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.