- पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुई नेत्रहीन नेहा

दुर्ग । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 22 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की गई। दुर्ग/भिलाई के विभिन्न 25 परीक्षा केंद्रों में प्रतिभागी परीक्षार्थी सम्मिलित हुये। इन्हीं में से एक नेहा यमराज भी है जो नेत्रहीन होने के बावजूद अपने बुलंद हौसले के साथ परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंची थी। अपनी मेहनत से अधिकारी बनने की ख्वाइस रखने वाली नेहा के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र में पृथक कक्ष व लेखन कार्य हेतु सहयोगी की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्य में काजल बंजारे जो 11वीं की छात्रा है, नेहा को सहयोग करेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नेहा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को कक्ष में प्रकाश, पेयजल एवं इमरजेंसी लाइट प्रबंध करने निर्देशित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.