दुर्ग

भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

71921022026133501whatsappimage2026-02-21at7.01.29pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे। सह वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। इस अवसर पर दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं दुर्ग संभाग प्रभारी शताब्दी पांडेय, प्रदेश आईटी सेल सह संयोजक प्रमोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तीन सत्रों में संपन्न हुई कार्यशाला
कार्यशाला का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत वंदे मातरम् एवं राजकीय गीत के वाचन से हुई तथा समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। विभिन्न सत्रों में आगामी प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा, विषयवस्तु और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
पांच परिवर्तन पर केंद्रित रहा मुख्य संबोधन
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “कार्यकर्ता सदैव प्रखर और प्रवीण प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही बनते हैं।” उन्होंने पांच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण अभियान वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को कार्यकर्ताओं की सहभागिता से पूरा किया जाएगा।

Image after paragraph

एकात्म मानववाद और राष्ट्र प्रथम का संदेश
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने जिज्ञासा संवाद विषय पर बोलते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन को भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित आंदोलन है और प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को निपुण, परिपक्व और जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है।
प्रशिक्षण से बनते हैं अनुशासित और सक्षम कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान 2026 का उद्देश्य वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण, पार्टी इतिहास की समझ और योजनाबद्ध कार्य संस्कृति को विकसित करना है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, संगठनात्मक संरचना, जनसेवा के संस्कार और एआई, सोशल मीडिया एवं आईटी के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नवाचार और तकनीक पर विशेष सत्र
आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सिंह ने नवाचार विषय पर संबोधन प्रस्तुत किया। सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः सुरेंद्र कौशिक, मनोज सोनी और पुनः सुरेंद्र कौशिक ने की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक दिलीप साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यशाला में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, आईटी व सोशल मीडिया टीम, मीडिया प्रभारी तथा प्रशिक्षण महाभियान के लिए गठित मंडल स्तरीय टोली के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला आगामी दिनों में होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की सफल क्रियान्विति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.