-मनोज ताम्रकार व नीलू देवांगन उपाध्यक्ष निर्वाचित, 6 प्रतिनिधि पद पर भी रुंगटा पैनल की जीत
दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के चुनाव में कमल नारायण रुंगटा लगातार पांचवी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मनोज कुमार ताम्रकार और महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू देवांगन बनाए गए है। इसके अलावा बैंक के छ: प्रतिनिधि पद पर क्रमश: धनेन्द्र कांत चंदेल जिला सहकारी संघ मर्यादित दुर्ग, संजय कुमार जैन छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर, थानेश्वर सिंह ठाकुर छग शहरी सहकारी बैंक फेडरेशन मर्यादित रायपुर, गजेन्द्र कुमार जोशी नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एण्ड के्रडिट सोसायटी लिमिटेड दिल्ली, संदीप जैन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, संजय कुमार रुंगटा नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनयूसीएफडीसी) दिल्ली निर्वाचित हुए है। शुक्रवार को बैंक के अध्यक्ष पद, दो उपाध्यक्ष पद और 6 प्रतिनिधि पद के चुनाव के लिए बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में शाम 4 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई। नामांकन प्रक्रिया के निर्धारित समय तक सभी पदों पर उक्त प्रत्याशियों के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 6 प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह चुनावी प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। बैंक के इस चुनाव में रुंगटा पैनल की धमाकेदार जीत से उनके समर्थकों और बैंक से जुड़े सदस्यों में उत्साह का माहौल है। बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल नारायण रुंगटा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ताम्रकार, नीलू देवांगन समेत प्रतिनिधि निर्वाचित हुए सदस्यों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। रुंगटा पैनल के समर्थकों ने जीत पर मिठाई बांटकर और फटाके फोड़कर जोरदार खुशियां मनाई। इसके पहले बैंक के 12 डायरेक्टर पद के लिए हुए चुनाव में रुंगटा पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। रुंगटा पैनल ने 12 में 10 डायरेक्टर पद पर कब्जा करने में सफलता हासिल की थी। बैंक के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 6 प्रतिनिधि पद के निर्वाचन के दौरान नवनिर्वाचित डायरेक्टर संजय सिंह, पवन कुमार जैन (बड़जात्या), ज्ञानेश्वर ताम्रकार,तेजबहादुर बंछोर, सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउटेंट) श्रीपाल कोठारी, अरविंद चंद सुराना,सुनीता अग्रवाल, राजेश यादव, श्रीमती वसुन्धरा चौरे, बैंक के सदस्य राजेश रुंगटा, नारायण शर्मा, दुष्यंत देवांगन के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.