होम / दुर्ग-भिलाई / किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन, धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा एवं खारुन–रायपुर–परसदा रेल परियोजनाओं के अंतर्गत हो रहे भूमि अधिग्रहण में किसानों के साथ हो रहे अन्याय, मुआवजा निर्धारण में विसंगतियों एवं प्रशासनिक मनमानी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नेतृत्व में हिंदी भवन के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। तत्पश्यात किसान रैली निकाल कर कलेक्टर परिषर के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। प्रभावित किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर ऑफिस की ओर कूच किए। बड़ी संख्या में प्रभावित किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार आवाज उठाई। धरना उपरांत प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी, राजपाल महामहिम श्री रमेन डेका सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम विस्तृत ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग को सौंपा गया। किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी ज्ञापन सौंप पूरे मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने का निवेदन किया है। वहीं किसानों की ओर काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे कि किसानों का अभनपुर क्षेत्र के नवम्बर माह का सूची देखे तो ग्राम भुरकुनी गांव का रेट देखेंगे तो उसके अपेक्षा जनवरी माह में प्रति हेक्टेयर भारी कटौती किया है। जनवरी माह के अनुसार किसानों का 57 से 66 लाख प्रति हेक्टेयर तक की कटौती की गई है। इस तरह की भेदभाव पूर्ण तय रेट लिस्ट पर भी आपत्ति जताई गई।
-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दे ..
भूमि का मूल्यांकन वर्गमीटर/वर्गफुट के आधार पर किए जाने की मांग। ग्रामीण भूमि के मूल्य में कटौती पर रोक एवं विकास आधारित उचित बढ़ोतरी। RFCTLARR Act, 2013 के तहत ग्राम सभा की पूर्व सहमति एवं पारदर्शी SIA प्रक्रिया। 4 गुणांक का अनिवार्य प्रयोग एवं उच्चतम तुलनीय विक्रय विलेख के आधार पर मुआवजा निर्धारण। भूमि के साथ मकान, पेड़, कुआं-बोर, सिंचाई एवं विद्युत संरचनाओं का पृथक मूल्यांकन। ₹5 लाख की एकमुश्त राशि के स्थान पर स्थायी रोजगार/पुनर्वास की व्यवस्था।
किसानों पर किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई पर रोक। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि “किसानों की जमीन लेकर उन्हें न्यायोचित मुआवजा और आजीविका से वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 की भावना के विपरीत है। प्रशासन यदि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा करेगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को जिला से राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
प्रभावित किसानों में पुरई, पाऊवारा, चंगोरी, बिरेझर, थनौद, कोनारी, चंदखुरी , भानपुरी, बोरीगारका, करगाडीह, खोपली, घघुसिडीह, कोकड़ी, कोड़िया, माणिकचौरी, धौराभाठा, बैगाटोला, नवागांव, इन्दावनी सहित अन्य ग्राम के शामिल है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, लक्ष्मी मानिकपुरी, शकुन साहू, चिंतामणि गजपाल, गुलाब सिंह साहू, व्यासनारायण साहू, धनेश राम साहू, भवंर लाल देशमखु , यशवतं देशमखु , सतीश देशमखु , मेहतरू साहू, बिहारी लाल, अजय कुमार सिन्हा, विष्णु चंद्राकर, चैन सिंह साहू, प्रेम लाल साहू, कल्याण पटेल, यशवतं साहू, बिसेसर साहू, धनऊ कोसरे, मोहन चंद्राकर, जवाहर लाल, मलेश निषाद, चेतन भारद्वाज, रामाधार, पकुेश्वर यादव, रामचरण भारद्वाज, बुधारू , दीपक देशमखु , मकुेश देशमखु , गोवर्धनर्ध देशमखु , थामेश साहू, डालाराम साहू, प्रदीप देशमखु , उमेश साहू, महेश देशमखु , मोहन हरमखु , बीरेंद्र, जीवन लाल, इंद्रजीत साहू, अजय सिन्हा, प्रदीप गजपाल, मोहन लाल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन, धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन
दुर्ग। खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा एवं खारुन–रायपुर–परसदा रेल परियोजनाओं के अंतर्गत हो रहे भूमि अधिग्रहण में किसानों के साथ हो रहे अन्याय, मुआवजा निर्धारण में विसंगतियों एवं प्रशासनिक मनमानी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नेतृत्व में हिंदी भवन के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। तत्पश्यात किसान रैली निकाल कर कलेक्टर परिषर के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। प्रभावित किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर ऑफिस की ओर कूच किए। बड़ी संख्या में प्रभावित किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार आवाज उठाई। धरना उपरांत प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी, राजपाल महामहिम श्री रमेन डेका सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम विस्तृत ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग को सौंपा गया। किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी ज्ञापन सौंप पूरे मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने का निवेदन किया है। वहीं किसानों की ओर काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे कि किसानों का अभनपुर क्षेत्र के नवम्बर माह का सूची देखे तो ग्राम भुरकुनी गांव का रेट देखेंगे तो उसके अपेक्षा जनवरी माह में प्रति हेक्टेयर भारी कटौती किया है। जनवरी माह के अनुसार किसानों का 57 से 66 लाख प्रति हेक्टेयर तक की कटौती की गई है। इस तरह की भेदभाव पूर्ण तय रेट लिस्ट पर भी आपत्ति जताई गई।
.jpeg)
-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दे ..
भूमि का मूल्यांकन वर्गमीटर/वर्गफुट के आधार पर किए जाने की मांग। ग्रामीण भूमि के मूल्य में कटौती पर रोक एवं विकास आधारित उचित बढ़ोतरी। RFCTLARR Act, 2013 के तहत ग्राम सभा की पूर्व सहमति एवं पारदर्शी SIA प्रक्रिया। 4 गुणांक का अनिवार्य प्रयोग एवं उच्चतम तुलनीय विक्रय विलेख के आधार पर मुआवजा निर्धारण। भूमि के साथ मकान, पेड़, कुआं-बोर, सिंचाई एवं विद्युत संरचनाओं का पृथक मूल्यांकन। ₹5 लाख की एकमुश्त राशि के स्थान पर स्थायी रोजगार/पुनर्वास की व्यवस्था।
किसानों पर किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई पर रोक। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि “किसानों की जमीन लेकर उन्हें न्यायोचित मुआवजा और आजीविका से वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 की भावना के विपरीत है। प्रशासन यदि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा करेगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को जिला से राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
प्रभावित किसानों में पुरई, पाऊवारा, चंगोरी, बिरेझर, थनौद, कोनारी, चंदखुरी , भानपुरी, बोरीगारका, करगाडीह, खोपली, घघुसिडीह, कोकड़ी, कोड़िया, माणिकचौरी, धौराभाठा, बैगाटोला, नवागांव, इन्दावनी सहित अन्य ग्राम के शामिल है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, लक्ष्मी मानिकपुरी, शकुन साहू, चिंतामणि गजपाल, गुलाब सिंह साहू, व्यासनारायण साहू, धनेश राम साहू, भवंर लाल देशमखु , यशवतं देशमखु , सतीश देशमखु , मेहतरू साहू, बिहारी लाल, अजय कुमार सिन्हा, विष्णु चंद्राकर, चैन सिंह साहू, प्रेम लाल साहू, कल्याण पटेल, यशवतं साहू, बिसेसर साहू, धनऊ कोसरे, मोहन चंद्राकर, जवाहर लाल, मलेश निषाद, चेतन भारद्वाज, रामाधार, पकुेश्वर यादव, रामचरण भारद्वाज, बुधारू , दीपक देशमखु , मकुेश देशमखु , गोवर्धनर्ध देशमखु , थामेश साहू, डालाराम साहू, प्रदीप देशमखु , उमेश साहू, महेश देशमखु , मोहन हरमखु , बीरेंद्र, जीवन लाल, इंद्रजीत साहू, अजय सिन्हा, प्रदीप गजपाल, मोहन लाल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.