दुर्ग-भिलाई

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न

27213022026133624whatsappimage2026-02-13at7.00.54pm(2).jpeg

-विकसित भारत 2047 के लक्ष्य हेतु “पंच से पार्लियामेंट” तक जीत का आह्वान – अजय जम्वाल

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की नवीन कार्यकारिणी एवं विस्तार घोषणा के पश्चात जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अजय जम्वाल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि अगली बार सरकार पूर्ण बहुमत से बने, इसके लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करना होगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखते हुए—पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और उसके बाद स्वयं—इस भाव से कार्य करने का आह्वान किया। सोशल मीडिया के उपयोग में सजगता बरतने पर भी जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोस्ट और साझा की गई सामग्री पार्टी एवं सरकार की सकारात्मक छवि को मजबूत करने वाली हो।

Image after paragraph

अजय जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की राज्य सरकार की योजनाओं से हर घर लाभांवित हुआ है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे हितग्राहियों से संपर्क कर योजनाओं की फीडबैक लें और सुझाव वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाएं।
उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हर चुनाव जीतना आवश्यक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति से भारत पुनः विश्व गुरु और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया। बैठक में विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.