दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने दुर्ग मोहन नगर स्थित निवास स्थान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का परिवारजनों एवं क्षेत्र की जनता के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और जनसेवा व विकास के प्रति उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, " मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हमारे निवास पर आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। हम सभी उनके नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.