दुर्ग

7 फरवरी को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन

19706022026115733whatsappimage2026-02-06at5.20.25pm.jpeg

-महात्मा गांधी नरेगा के तहत लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के लाभ का मिलेगा एक मंच
दुर्ग।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को चावल महोत्सव के साथ-साथ महात्मा गांधी नरेगा के तहत रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण जनता को शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में हितग्राही नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग ने बताया कि यह संयुक्त आयोजन शासन की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता यह रहेगी कि किसी भी हितग्राही की समस्या लंबित न रहे। सभी स्वीकृत आवासों में कार्य प्रारंभ हो, मस्टर रोल जारी हों तथा मजदूरी एवं किस्तों का भुगतान समय पर किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आयोजन से पूर्व सभी लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए योजना क्यूआर कोड को स्कैन कर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही महात्मा गांधी नरेगा के तहत आजीविका डबरी निर्माण, जल संरक्षण कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। इस नवाचारी पहल के अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार एवं आवास से जुड़ी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
आवास दिवस के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन, नए स्वीकृत आवासों के प्रमाण-पत्रों का वितरण तथा आवास निर्माण से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
योजना के विशेष रूप से ई-केवाईसी लंबित मामलों, किस्तों के भुगतान तथा 90 दिवस की अकुशल मजदूरी राशि से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आवास निर्माण कार्यों में सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सामग्री बैंक की स्थापना की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.