दुर्ग। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन संभागीय स्तर पर दुर्ग जिले में दिनांक 13 फरवरी 2026 को सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर के नेतृत्व में 5 फरवरी 2026 को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण रूपरेखा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केंद्रीय बजट 2026-27 में शामिल नवीन नियमों, प्रावधानों एवं जनहितकारी घोषणाओं को उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं विभिन्न वर्गों तक सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दायित्वों का विभाजन कर सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, श्रीमती सीपी दुबे, मिनेश जैन, उमाकांत त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ भिलाई के जिला संयोजक राजेश गुप्ता, सहसंयोजक रजनीकांत पांडेय , राहुल परिहार, अजीत पवार , भूपेंद्र यादव, अशोक द्विवेदी, पंकज सोनी , हेमंत कुमार गोयल एवं परमजीत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्रीय बजट 2026-27 के सकारात्मक प्रभावों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संगठित एवं प्रभावी संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे उद्योग, व्यापार एवं आम नागरिकों को बजट से मिलने वाले लाभों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.