
दुर्ग। युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 35 से अधिक पुलिस टीमों का गठन कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ रेड कार्रवाई की गई, जिसमें करीब 02 लाख रुपये मूल्य की नशीली सामग्री जप्त की गई है।
रेड कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि शहर के कई पान ठेले, गुमटियां एवं डेली नीड्स दुकानों पर गांजा पीने में उपयोग होने वाले ‘गोगो/रोलिंग पेपर’, चिलम, हुक्का फ्लेवर एवं प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला का अवैध विक्रय किया जा रहा था। यह गतिविधियां युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन रही थीं।
संयुक्त पुलिस टीमों ने नियमानुसार तलाशी लेकर भारी मात्रा में नशीली सामग्री जप्त की। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर COTPA Act के उल्लंघन के मामलों में संबंधित दुकानों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत इस्तगासा प्रस्तुत कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही, जप्त सामग्री की सप्लाई चेन (Backward Linkage) की भी पहचान की गई है, जिनके विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित है।
कार्रवाई का क्षेत्र-मोहन नगर : 08, स्मृतिनगर : 05, नेवई : 02, दुर्ग क्षेत्र : 01 (कुल 16 से अधिक दुकान/ठेले)
इस कार्रवाई में कुल 17 दुकानदार/व्यक्ति पकड़े गए, जिनमें मोहन नगर, स्मृतिनगर, रिसाली, सुपेला एवं दुर्ग क्षेत्र के पान ठेले, चाय दुकानें, किराना व डेली नीड्स स्टोर्स के संचालक शामिल हैं।
जप्त सामग्री ..
भारी मात्रा में ‘गोगो/रोलिंग पेपर’ (अनुमानित मूल्य ₹02 लाख) हुक्का फ्लेवर, चिलम प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला एवं अन्य नशे से संबंधित सामग्री
सराहनीय भूमिका ..
उक्त कार्रवाई में सभी सीएसपी, एसडीओपी के नेतृत्व में दुर्ग ACCU टीम तथा थाना मोहन नगर, स्मृतिनगर, नेवई एवं दुर्ग क्षेत्र की पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की, जो सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि नशे से दूर रहें और नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.