दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत नगर संभाग पश्चिम भिलाई द्वारा कोहका स्थित रुंगटा कॉलेज (आर-वन) के सभागार में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, पार्षद श्रीमती अंजू सिन्हा और रामानंद मौर्य उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधि अजय साहू, सुमन सागर सिन्हा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगणों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सभागार परिसर में बिजली विभाग की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को बैनर और प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
रजत महोत्सव के विशेष अवसर पर विभाग ने अपने निष्ठावान उपभोक्ताओं और अनुभवी कर्मियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, बीपीएल श्रेणी और पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आने वाले उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभाग की लंबी सेवा कर चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और पौधे भेंट कर उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधीक्षण अभियंता जे. जगन्नाथ प्रसाद एवं एस. मनोज, कार्यपालन अभियंता नवीन राठी सहित समस्त सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.