ब्रेकिंग

मोहन नगर ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदे युवक की जान डायल-112 टीम ने बचाई

508040220260847081000808508.jpg

त्वरित और संवेदनशील रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी, आरक्षकों को एसएसपी ने किया सम्मानित

Image after paragraph


दुर्ग। दिनांक 03 फरवरी 2026 को मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज क्षेत्र में एक युवक द्वारा मानसिक तनाव एवं नशे की स्थिति में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूदने की सूचना मिलते ही डायल-112 मोहन नगर टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचा ली। समय पर की गई रेस्क्यू कार्रवाई और तत्काल उपचार के कारण युवक सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही डायल-112 मोहन नगर की टीम बिना विलंब घटनास्थल पर पहुंची और अत्यंत सतर्कता व मानवीय संवेदनशीलता के साथ रेलवे ट्रैक क्षेत्र में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात उसे तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।
घटनास्थल ..
मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक क्षेत्र, दुर्ग।
युवक का विवरण ..
रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान भानुप्रताप देशमुख (उम्र 30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, जेवर सिरसा, दुर्ग के रूप में हुई है। वह नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।
आरक्षकों की सराहनीय भूमिका
इस साहसिक एवं मानवीय रेस्क्यू कार्रवाई में डायल-112 मोहन नगर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल एवं चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनकी त्वरित, सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्रवाई से एक अमूल्य जीवन बच सका। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मानसिक तनाव या किसी भी आपात स्थिति में घबराकर कोई गलत कदम न उठाएं। तत्काल सहायता के लिए 112 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना और सहयोग से किसी की भी अमूल्य जान बचाई जा सकती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.