
दुर्ग। ग्राम नगपुरा स्थित पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि अपने क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं भविष्य के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना तथा शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदमों के माध्यम से सभी वर्गों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चे प्रतिभा और उत्साह के साथ शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
शाला की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राचार्य द्वारा दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन निशा मेहरा ने किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला मंत्री गिरेश साहू, गायत्री पुरुषोत्तम साहू सरपंच दमोदा, चेतन साहू महामंत्री अंजोरा मंडल, रंजीत कुमार अध्यक्ष एस.एम.डी.सी., वरेन्द्र निषाद उपसरपंच, शिव देवांगन विधायक प्रतिनिधि, ओंकार देवांगन, खिलेन्द्र साहू, सुनीता मूर्ति जल, प्रभारी प्राचार्य बसंत यादव, प्रधान पाठक रोमन देशमुख, शिक्षक अशोक देशमुख, ऋषि सिन्हा, संजय देशमुख सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.