दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर नितिन नबीन जी से नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने दिल्ली में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार के साथ मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) के सदस्य देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू तथा पार्षद अजित वैध भी उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम दुर्ग की ओर से नितिन नबीन जी को सम्मान स्वरूप सौजन्य भेंट प्रदान कर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा देशभर में जनसेवा और विकास के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। नगर निगम दुर्ग की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित की गईं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.