अपराध

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की बड़ी सफलता, 202 गुम मोबाइल बरामद, लगभग 60 लाख की संपत्ति लौटाई

80802022026103800whatsappimage2026-02-02at4.05.27pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीयू), जिला दुर्ग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वर्ष 2023 से 2026 के बीच गुम हुए मोबाइल फोन मामलों का तकनीकी विश्लेषण कर खोजबीन की गई।
एसीयू टीम के सतत प्रयासों से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्र से विभिन्न कंपनियों के कुल 202 नग गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन उपरांत संबंधित वास्तविक स्वामियों को वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
सराहनीय भूमिका :
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जिला दुर्ग के निरीक्षक प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में यूनिट के अधिकारी-कर्मचारियों एवं संबंधित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी हो गया है, तो तत्काल नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं। थाना रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भारत सरकार के CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर स्वयं लॉगिन कर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व गुम मोबाइल नंबर को पुनः आबंटित (री-इश्यू) कराना आवश्यक है। पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाना रिपोर्ट की प्रति, मोबाइल का बिल एवं आधार कार्ड अपलोड करना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। अंत में “Submit” विकल्प चयन करने पर रिपोर्ट सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी और एक रिक्वेस्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। यह प्रक्रिया गुम मोबाइल की खोज, ब्लॉकिंग एवं आगे की वैधानिक कार्यवाही में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.